फैजगंज बैहटा
विकसित कृषि संकल्प अभियान का कैम्प ओरछी में संपन्न हुआ
फैजगंज बेहटा : विकासखण्ड आसफपुर क्षेत्र के ग्राम औरछी में रविवार को कृषि विकसित संकल्प अभियान में
कृषि व पशु पालन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई जिसमे काफी किसानो ने उन महत्वपूर्ण जानकारियो
पर अमल करने का भी आश्वाशन भी दिया | इस कैम्प में कृषि बैज्ञानिक, इएफओ कृषि विभाग से बृजेश कुमार मौर्य
सहायक तकनिकी, प्रबंधक सोनू कुमार, एडीओ एग्रीकल्चर मो0 अफजल मालिक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।