बिसौली (बदायूँ)
ओम कृषि सेवा केंद्र पर कृषकों को दी गयी पैदावार बढ़ाने की जानकारी
बिसौली- ओम कृषि सेवा केंद्र बिसौली में कृषक गोष्ठी में दयाल फर्टिलाजर ग्रुप मेरठ के कृषि सलाकार सतीश चन्द मिश्रा ने कृषकों को सम्बोधित करते बताया कि दयाल ग्रुप की दयाल जिंक का प्रयोग करके धान की फसल की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी तथा मिट्टी में जैव उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी।
इस अवसर पर दयाल ग्रुप के एरिया मैनेजर चौधरी सत्यवीर सिंह ने किसानों को मिट्टी की जांच करने की जानकारी दी। दयाल ग्रुप के क्षेत्रीय जिला इंचार्ज जितेंद्र यादव ने गोष्ठी में आये कृषकों का गोष्ठी में सहयोग के लिये दयाल केंद्र के संचालक अमित शर्मा का आभार व्यक्त किया।
गोष्ठी में राजीव यादव,सुरेश चन्द,वीर पाल ,राजेन्द्र यादव,उमाकांत,रमाकांत,राजेंद्र यादव,रामसेवक,अब्दुल शकील,रामसुमन लाल,आदि किसानों की उपस्थिति रही।