बिसौली (बदायूँ)

भारत भ्रमण पद यात्रा पर निकले सनोज कुशवाहा का नगर में आगमन पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री बिन्नी शर्मा ने किया स्वागत।

बिसौली

उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर निवासी सनोज कुशवाहा पैदल भारत निर्मल पर निकले हैं उन्होंने अपनी यात्रा 21 अक्टूबर 2022 को प्रारंभ की। कई राज्यों की यात्रा करते हुए उन्होंने आज रामपुर के शाहबाद के बाद अपने जिला बदायूं के नगर बिसौली में प्रवेश किया। उनकी पीठ पर लगे हुए बैग में ऊंचा सा तिरंगा उनके देश प्रेम को दर्शाता है। भारत के कई राज्यों की सैर करते हुए वहां की संस्कृति और विशेषताओं पर एक पुस्तक लिख रहे हैं जो शीघ्र ही प्रकाशित होकर आएगी।

आज नगर में उनके आगमन पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री बिन्नी शर्मा के नेतृत्व में नगर के युवाओं ने उनका स्वागत किया तथा उनके उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु प्रार्थना की गई।इस अवसर पर लक्ष्य पाराशरी
संजीव मौर्य नीरज कोहली अवनेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *