शरह बरौलिया में निकाली गई शौर्य तिरँगा यात्रा

बिसौली-भारतीय सेना की ओर से हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर और वीर जवानों के अदम्य साहस को सम्मान देने के लिए शरह बरौलिया में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरँगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय व पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने किया।तिरँगा यात्रा में सेंकडो छात्र-छात्राए व ग्राम वासी रैली में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सिद्व बाबा इंटर कॉलेज से आरंभ हुई और ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान नोजवानों के हाथ में गर्व से लहराता तिरंगा और गगनभेदी नारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय ने कहा भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाहियां हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है। रास्ते भर ग्राम वासियों ने तिरँगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जगह-जगह फूल बरसाए गए और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जयघोष करते हुए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।तिरँगा यात्रा में पंडित श्याम पाल पाठक, बृजेश शंखधार,सत्यपाल शर्मा,वैभव शर्मा नगर महामंत्री भाजपा विसोली मनोहर लाल,कारगिल युद्व के हीरो सर्वेश पाठक फौजी,अमर सिंह,सुमित पाठक कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,संजय उपाध्याय,वेदपाल ठाकुर,यतीन्द्र पाठक आदि थे।