सहसवान (बदायूँ)

अघोषित विद्युत कटौती से नाराज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने किया बिजली घर का घेराव

 

सहसवान:- बेतहाशा अनिश्चितकालीन विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर का घेराव किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने बिजली घर का घेराव करते हुए नारेबाजी भी की। भीषण गर्मी में बेतहाशा विद्युत कटौती से आम लोग परेशान है।वहीं खेतों में खड़ीं किसानों की फसल सिंचाई न होने कारण सूख रही है। घरों में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिजली न मिलने से शोपीस बने हुए हैं।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे व प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे के आव्हान पर
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र सहसवान का घेराव किया।इस दौरान लताफत हुसैन ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली नही मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। किसानों की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। वहीं विद्युत विभाग कान में तेल डाले हुए बैठा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन स्वराज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान
डॉ अवनीश, लताफात हुसैन, सौरभ गुप्ता, मोहित यादव,शिव यादव, इंतजार अली, सनीफ खान, डॉक्टर फहीम, असलम खान, सद्दाम, भरे, शाहरुख खान, शरिक अली, हसरत अली,शकिल,मुववसिर,अजीम खान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *