तमंचा व चाकू के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पति-पत्नी के साथ की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

बिनावर: बदायूं में बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। बिनावर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद माफी व घटपुरी के बीच में दो बाइक सवार लुटेरों ने दंपति से लूट कर ली। बाइक सवार युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल से विदा कराकर लोट रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक रूकवाकर उनसे नगदी और जेवर लूट लिए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है। बदायूं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र गांव काजी सहोरा के सर्जन पुत्र मनोहर अपनी बाइक से अपनी पत्नी की विदा कर कर ससुराल दियोचरा से अपने घर काजी सहोरा को वापस आ जा रहे थे। इस दौरान पीड़ित सर्जन ने बताया कि थाना बिनावर क्षेत्र के पास तमंचा व चाकू की नोक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जब वह घटपुरी – औरंगाबाद माफी मार्ग के बीच के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात बदमाशों ने रूकवा लिया। फिर क्या था बदमाशों ने दिनदहाड़े जेवर और नगदी लूट लिए और फरार हो गए।
दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बदायूं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है, जल्द ही जांच कर लूट का खुलासा किया जायेगा।