संभल

जायट्स ग्रुप वुमेन शिखर और संकल्प ग्रुप के संयुक्त रुप से चल रहें समर कैंप

सम्भल जिला में आज जायट्स ग्रुप वुमेन शिखर और संकल्प ग्रुप दोनों ग्रुप ने संयुक्त रुप से चल रहें समर कैंप में आज तीसरे दिन आवास विकास काली मंदिर पर सर्वप्रथम यूनिट डायरेक्टर शिखा शर्मा ग्रुप अध्यक्ष शोभा शर्मा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर जायट्सप्रार्थना के साथ समर कैंप का शुभारंभ किया आज समर कैंप में बच्चों को मेहंदी लगाना सिखाया गया और नंदिनी अग्रवाल ने बच्चों को डांस सिखाए सुमन सैनी ने बच्चों को मेहंदी लगाना सिखाए विमलेश सैनी ने बच्चों को पेप्सी की खाली बोतल से क्राफ्ट का सामान बनाना सिखाए नीतू रस्तोगी और सीमा अग्रवाल ने बच्चों को सिलाई के विषय में बताया की आने वाले समय में हमें सिलाई कितनी महत्वपूर्ण है यदि लड़कियों को सिलाई करना आता है तो वह अपने फटे कपड़ों को सी सकती हैं लड़कियों को सिलाई करना सिखाया गया शीनू शर्मा ने बच्चों को ढोलक बजाना सिखाए वहीं पर प्रणव सैनी ने बच्चों को Taekwondo के स्टेप सिखाए यह समर कैंप उन बच्चों के लिए लगाया गया है जो बच्चे पैसा देने में असमर्थ होते हैं और उनको इन सब चीजों को सीखने का मन होता है लेकिन पैसों की वजह से सीख नहीं पाते हैं हमारे जायट्स ग्रुप का यही कर्तव्य है कि हम उन लोगों की मदद करनी चाहिए जिनको इस संस्था की जरूरत होती है बाद में सभी बच्चों को बिस्किट कुरकुरे टॉफी आदि बाटी गई इस मौके पर दोनों ग्रुप के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।इस अवसर पर जॉली, बीना गुप्ता, नूतन अग्रवाल, नीरू सिंह ,सोनिया गर्ग, शालिनी शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *