सपा सांसद आदित्य यादव आज सम्भल के हरगोविंदपुर व बिसौली क्षेत्र के करखेड़ी गांव पहुँच कर सड़क हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे
बदायूं
समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव कल दिनांक 15 जुलाई 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आ रहे है मंगलवार 15 जुलाई 2025 अपरान्ह 12.00 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल के साथ ग्राम हरगोविन्दपुर गुन्नौर जनपद सम्भल पहुंचेगें। जनपद सम्भल के विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर ब्लाक जुनावई ग्राम हरगोविन्दपुर निवासी सुखपाल पासी के पुत्र की बारात बोलेरो से जा रही थी जो दीवार से टकरा गयी इसमें दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मुत्यु हो गई। घटना की जानकारी व शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।
इसके पश्चात् अपरान्ह 3.00 बजे विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में पंहुचेगें। ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में 5 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। घटना की जानकारी व शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।