दिल्लीधर्म कर्मसम्पादकीय

हज यात्रा पर जाने वाले हो जाए होशियार,, हज यात्रा 2025 में सख्त हुए नियम

 

 

सम्भल जिला के हज वेलफेयर सोसाइटी जिलाध्यक्ष सम्भल(खादिम) डॉक्टर इफतखार अहमद कुरैशी ने बताया कि हज पर जाने वाले यात्री अपने साथ बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी प्रतिबंधित चीजें अपने साथ सऊदी अरब न ले जाएं। राज्य हज कमेटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से रवाना होने वाले हज यात्रियों से प्रतिबंधित सामान अपने साथ न ले जाने के निर्देश दिए हैं। कमेटी ने हिदायत दी है कि प्रतिबंधित सामान पाए जाने पर सऊदी हुकूमत आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। ज्ञात हो की इस वर्ष प्रदेश से 13748 हज यात्रियों को हज पर भेजा जा रहा है। इनमें से 5522 आजमीन को राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना किया जा चुका है। राजधानी से बीती 14 मई को उड़ान संपन्न हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 8226 हज यात्रियों को दिल्ली उड़ान स्थल से हज के लिए रवाना किया जा रहा है। हज यात्री अपने साथ कोई भी प्रतिबंध वस्तु ना ले जाए। कानून का पालन न करने पर सऊदी हुकूमत ने सजा और जुर्माना रखा है। हज यात्री अपने हज को आसान बनाए मुश्किल ना बनाएं। हज कमिटी आफ इंडिया की गाइडलाइन का पालन करें। अल्लाह आपके हज को कबूल फरमाए। और आसान बनाएं “आमिन” ।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *